Wednesday, October 28, 2026
Home Latest मैंबर पंजाब स्टेट फूड कमिशन के सदस्य ने सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी...

मैंबर पंजाब स्टेट फूड कमिशन के सदस्य ने सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का किया दौरा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्टेट फूड कमिशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने आज जिला जालंधर के औचक दौरे के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान धालीवाल ने सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल नवां गांव जट्टां, सरकारी प्राइमरी स्कूल अलेवाली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी और एलीमेंट्री स्कूल भुल्लर, सरकारी प्राइमरी स्कूल धंडोवाल और आंगनवाड़ी केंद्र नवां गांव जट्टां, धंडोवाल और अलेवाली का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात कर परोसे जाने वाले भोजन की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के तहत मिलने वाले भोजन की जांच के अलावा स्कूलों के अन्न भंडार गृहों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

Advertisements

इसके बाद आंगनबाडी केन्द्रों की जांच की गई, जहां लाभार्थियों और उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। जांच के दौरान आंगनबाडी केन्द्र में लाभार्थियों को दिए जाने वाले सामान लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके थे। इस दौरान आंगनबाडी केन्द्रों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। अपने दौरे के दौरान धालीवाल ने लाभार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत चल रही योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के ई मेल [email protected] और हेल्पलाइन नंबर 9876764545 पर संपर्क किया जा सकता है। है इसके अलावा जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) के पास भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here