
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। सामाजिक क्षेत्र में बढ़िया सेवाएं प्रदान करने वाले, सरवत दा भला ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके व्रमशंकर जिम्पा एम एल ए होशियारपुर, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल, एसएसपी सुरेन्द्र लांबा, जिला योजना बोर्ड की अध्यक्षा करमजीत कौर व अन्य भी उपस्थित थे।

रंधावा ने द स्टैलर न्यूज़ से वात करते हुए कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट के मुख्य, विश्व के महान दानवीर डाक्टर एसपी सिंह ओबराय का है।वो तो उनके दिशा निर्देशन में प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के लिए जो हो सकता है, करने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। उन्होंने ट्रस्ट की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया,जो उनका पूरा साथ दे रहे हैं।












