किसान संगठनों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ 13 मार्च को अर्थी फूंक कर किया जायेगा रोष प्रदर्शन

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। किसान कमेटी दोआबा पंजाब के प्रधान जसविंदर सिंह दिहाणा तथा हरबंस सिंह संघा ने प्रैस के नाम एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि दिनांक 13 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चे के आवाहन पर समूह किसान संगठनों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ सुबह 11.00 बजे अर्थी फूंक कर रोष प्रदर्शन किया जायेगा।

Advertisements

यह रोष प्रदर्शन किसान नेताओं के घरों तथा उनके संस्थानों पर सी.बी.आई. द्वारा मारे गये छापों के विरोध में किया जायेगा। डी.सी. दफ्तर के आगे केन्द्र सरकार की अर्थी फूंकी जायेगी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि केन्द्र सरकार इस प्रकार के हथकंडे अपनाना बंद करे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here