Sunday, October 25, 2026
Home Latest फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरी सवारियों से भरी गाड़ी, 1 की...

फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरी सवारियों से भरी गाड़ी, 1 की मौत, 11 लापता

फतेहाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। फतेहाबाद के रतिया के नज़दीक सवारियों से भरी गाड़ी भाखड़ा नहर में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग रतिया के गांव सरदरेवाला के नज़दीक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और जब वह लोग रतिया के नज़दीक पहुंचे तों उनकी गाडी भाखड़ा नहर में गिर गई।

Advertisements

इस दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग भाखड़ा नहर में लापता बताए जा रहे है। आशंका है कि सबकी मौत हो गई है, हालांकि शव नहीं मिल पाए है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here