
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर जताया गहरा शोक जताया है।

प्रोफेसर धूमल ने कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा सांसद किशन कपूर जी हमारे बीच में नहीं रहे। ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। इस कठिन घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।”












