
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली व 11करोड़ सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी 6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा इस बार सदस्यता अभियान को बड़े व्यापक स्तर पर बूथ स्तर पर लागू करके अपने पिछले सदस्यता सूची से भी आगे निकलेगी।

-विनोद परमार सदस्यता अभियान इंचार्ज व कृष्ण अरोड़ा सह इंचार्ज नियुक्त
जिले के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, घर तक पहुँच की जाएगी। जिला होशियारपुर पिछली सदस्यता सूची में 20 त्नका इजाफा करके नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की इस मुहिम में बढ़-चढ़ का भाग लेना है। बैठक में सदस्यता अभियान इंचार्ज विनोद परमार ने वर्कशाप के दौरान कार्यकर्ताओ को बताया कि 11 अगस्त से 31 अगस्त तक एक्टिव मैंबरशिप ड्राइव चलेगी। जनवरी माह तक इस सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए मण्डल स्तर तक इंचार्ज लगाए गए है।
जिनकी 6 जुलाई से पहले वर्कशाप लगाकर उन्हें सदस्यता अभियान का काम बताया जाएगा। इस बैठक में सभी मण्डल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा व सेल अध्यक्ष उपस्थित थे। जिन पर इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर डा. दिलबाग राय, मेयर शिव सूद, महामंत्री निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, सुरिंदर पोनी, कुलवंत कौर, राकेश सूद, मीनू सेठी, अर्चना जैन चंद्रकांता दत्ता, नीति तलवाड़, नरेंद्र कौर, पार्षद मलकियत सिंह, विपुल वालिया, रमेश ठाकुर, अमरजीत लाडी, समरजीत, राजकुमार, दर्पण गुप्ता, अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, अनिल हंस, रंजीत राणा, जिन्दू सैनी, चिंटू हंस, राजेश ललवान, अश्वनी विग, रविन्द्र चड्डा, मुखीराम, महिंदरपाल धीमान,डा. राजीव कोहली, अजय चोपड़ा, अमरजीत पींदा, लखबीर सिंह, अजित सिंह,गुरदीप सिंह अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।











