Tuesday, October 13, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने हॉर्नबिल महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर नागालैंड के...

प्रधानमंत्री ने हॉर्नबिल महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर नागालैंड के लोगों को बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर नागालैंड के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दीं और इस महोत्सव में अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्थिरता पर ध्यान केन्द्रित किए जाने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। श्री मोदी ने कुछ वर्ष पहले इस महोत्सव में अपनी यात्रा की सुखद यादों को ताजा किया और अन्य लोगों से इसे देखने एवं नागा संस्कृति की जीवंतता का अनुभव करने का आग्रह किया।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर नागालैंड के मुख्यमंत्री श्री नेफ्यू रियो की एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा:

“वर्तमान में जारी हॉर्नबिल महोत्सव के लिए मेरी शुभकामनाएं और इस जीवंत महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर नागालैंड के लोगों को बधाई। मुझे इस वर्ष के महोत्सव के दौरान अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्थिरता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए देखकर भी प्रसन्नता हो रही है।

कुछ वर्ष पहले इस महोत्सव में मेरी अपनी यात्रा की सुखद यादें हैं और मैं अन्य लोगों से भी इसे देखने एवं नागा संस्कृति की जीवंतता का अनुभव करने का आग्रह करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here