Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, चंडीगढ़ में ‘आप’ कार्यालय...

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, चंडीगढ़ में ‘आप’ कार्यालय के लिए जगह की मांग की

The Stellar News Logo

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और उनसे आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में अपना कार्यालय खोलने के लिए जगह आवंटित करने की मांग की। आप के राष्ट्रीय पार्टी होने का हवाला देते हुए मान ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की तरह आम आदमी पार्टी भी राजधानी चंडीगढ़ में अपना आधिकारिक कार्यालय खोलने के लिए सभी आवश्यक शर्तें पूरी करती है। बैठक के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा, “आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमने गुजरात और लुधियाना उपचुनावों सहित कई चुनावों में महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। गोवा में भी हमारे विधायक हैं। इसके बावजूद, आप के पास चंडीगढ़ में अभी तक पार्टी का कार्यालय नहीं है, जबकि हम इसके लिए हम सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं।” मान ने बताया कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जैसी अन्य प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के चंडीगढ़ में कार्यालय हैं। उन्होंने समान व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया और इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “हमने राज्यपाल को एक औपचारिक मांगपत्र सौंपा है, जिसमें आप के लिए चंडीगढ़ में कार्यालय स्थापित करने के लिए जगह मांगी गई है।”मान ने मीडिया से कैबिनेट विस्तार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि आप के लुधियाना पश्चिम विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। अगले 2-3 दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने का हमने वादा किया था और हम इसे पूरा करेंगे।” मान ने लुधियाना पश्चिम और गुजरात में आप की हालिया जीत पर गर्व व्यक्त किया।

Advertisements

उन्होंने गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा सहित अन्य पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में जीत का जश्न मनाने की योजना भी साझा की। मान ने कहा, “ये जीत आप के ईमानदार शासन और हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत में लोगों के भरोसे को दर्शाती है।”  किसानों की सहायता के लिए सरकार के सक्रिय उपायों पर प्रकाश डालते हुए मान ने नमी की कमी को दूर करने और खरीद की समय-सीमा में सुधार के लिए धान की रोपाई में महत्वपूर्ण प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमने निर्बाध बिजली, पर्याप्त नहरी पानी सुनिश्चित किया है और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए खरीद की समय-सीमा में भी वृद्धि की है।”  मान ने आंतरिक गुटबाजी और एकता की कमी के लिए कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंतरिक संघर्षों और गुटबाजी से ग्रस्त है। यह इस उपचुनाव में और भी स्पष्ट हो गया है। एक विभाजित पार्टी लोगों की प्रभावी रूप से सेवा नहीं कर सकती है।ॉ शिरोमणि अकाली दल (बादल) की तीखी आलोचना करते हुए मान ने उनसे पंजाब की राजनीति में अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अकाली दल को लोगों ने बार-बार नकारा है। उनके उम्मीदवारों की हर बार जमानत जब्त हो रही हैं। यह न केवल बादल परिवार बल्कि अकाली दल के अन्य नेताओं के लिए भी पंजाब की राजनीति में अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करने का समय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here