Tuesday, October 20, 2026
Home Latest ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्कर के एक और...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्कर के एक और अवैध निर्माण को गिराया

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत आज एक नशा तस्कर के एक और अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। नगर निगम जालंधर द्वारा कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से स्थानीय उपकार नगर में यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम जालंधर को उपकार नगर निवासी कुलवंत सहोता के अवैध निर्माण के बारे में सूचना मिली थी, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस कमिश्नर सेंट्रल अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिरा दिया, जिससे नशा तस्करों को सख्त संदेश गया कि जालंधर में नशे से संबंधित कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस द्वारा पहले भी ऐसी कार्रवाई की गई है, जिसमें जिले भर में नशा तस्करों से जुड़े अवैध कब्जों को ध्वस्त करना भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट पुलिस की ओर से समाज से नशे के उन्मूलन के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और नागरिकों से जालंधर को नशा मुक्त बनाने में अपना सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here