Tuesday, October 20, 2026
Home Latest केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, जिंदा जला ड्राईवर

केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, जिंदा जला ड्राईवर

जयपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जयपुर-अजमेर हाइवे में केमिकल से भरे एक टैंकर के अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है। इस दौरान ड्राईवर जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि अजमेर हाइवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलट गया और टैंकर में धमाका हो गया। धमाके के बाद टैंकर में आग लग गई। आग लगने से टैंकर में सवार ड्राईवर जिंदा जल गया।

Advertisements

आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद रेस्क्यू टीम ने ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here