Wednesday, October 21, 2026
Home Latest रिठाला में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत

रिठाला में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के रिठाला में एक बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिठाला इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इसके अलावा इस इमारत में अन्य कई फैक्ट्री भी संचालित हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इस फैक्ट्री में कुछ लोग भी फंसे हुए हो सकते हैं।

Advertisements

हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकर विभाग ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अभी कर 4 लोगों के शव बरामद किए गए है अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग द्वारा अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here