
वाराणसी (द स्टैलर न्यूज़)। वाराणसीमें ट्रैक्टर पलटने से पिता-पुत्र व भतीजे की मौत होने का मामला सामने आया है। मुतकों की पहचान रामदुलार राम उर्फ भोनू, मन्नू राम, विनोद राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम ने सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदा था और उसके बाद वह अपने पुत्र और भतीजे के साथ शीतला धाम में दर्शन के लिए गए थे और जब वह लोग वहां से लौट रहे थे।

इस दौरान उनका ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दब गए और आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और घायल हाल में अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां पर डाकटरों ने उन्हें मुतक एलान कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।











