Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh प्रताप बाजवा के बयान पर ‘आप’ का पलटवार, कहा-उनके खुद के विधायक...

प्रताप बाजवा के बयान पर ‘आप’ का पलटवार, कहा-उनके खुद के विधायक संपर्क में नहीं है

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। संगरूर स कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘आप’ के 30 विधायक हमारे संपर्क में है, पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि दूसरी पार्टी के विधायक तो दूर, बाजवा के खुद के पार्टी के विधायक उनके संपर्क में नहीं है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बाजवा से सवाल किया और पूछा कि क्या कांग्रेस के सभी विधायक आपके संपर्क में हैं? अगर है तो संदीप जाखड़ कहां है? डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी क्यों छोड़ दी?  कंग ने कहा कि प्रताप बाजवा के सगे भाई फतेहगंज बाजवा उनका साथ छोड़कर भाजपा में चले गए, वह रोक नहीं पाए। वहीं कांग्रेस के नेता, विधायक और पूर्व विधायक लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन बाजवा को आम आदमी पार्टी के विधायकों की चिंता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे। बाजवा निराधार बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उसके दावे कभी सच नहीं होते। कंग ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि दिल्ली में जीरो सीट आने के बावजूद उनके नेता अपने कार्यालय में खुशी मना रहे थे और नाच रहे थे। वे भाजपा के जीतने की खुशी में लड्डू बांट रहे थे। दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के पार्टी विधायकों की अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक पर कंग ने कहा कि यह एक संगठनात्मक बैठक है। अरविंद केजरीवाल हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इस तरह की बैठकें किसी भी पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here