Saturday, October 24, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने शोभा यात्रा के मार्गों का किया दौरा

डिप्टी कमिश्नर ने शोभा यात्रा के मार्गों का किया दौरा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व  अवसर पर आज 12 फरवरी को   आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और एक दिन पहले 11 फरवरी को सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के मार्गों का दौरा किया।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मनदीप कौर के साथ शोभा यात्रा मार्ग का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शोभा यात्रा मार्ग पर स्वच्छता का जायजा लेते डा. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस बीच, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शोभा यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, उचित बैरिकेडिंग और यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरने वाली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के मद्देनजर स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा के अंतर्गत सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में 11 फरवरी को छुट्टी की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर श्री गुरु रविदास धाम में श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल सेठ के नेतृत्व में आयोजकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि राज्य सरकार द्वारा 12 फरवरी को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह के उचित क्रियान्वयन के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है ताकि श्रध्दालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा, जिसके लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। इस अवसर पर एस.डी.एम बलबीर राज सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here