
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत मिलने के बाद मुक्तसर साहिब के जिलाधीश को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मुक्तसर साहिब के जिलाधीश राजेश त्रिपाठी पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

इसी बीच पता चला है कि विजीलैंस चीफ वरिंदर कुमार को भी पद से पटा दिया है और उनके स्थान पर नागेश्वर राव को पदभार सौंप दिया गया है। श्री कुमार को पद से क्यों हटाया गया अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था।












