
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 22 फरवरी, 2025 को छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ संभाजी नगर में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वह संभाजी नगर में एसबी कॉलेज में संविधान जागरूकता वर्ष और अमृत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
श्री धनखड़ एलोरा में ग्रिशनेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा एलोरा गुफाओं (कैलाश गुफा) का भी दौरा करेंगे।











