Wednesday, October 28, 2026
Home Latest जिला अंडर-23 टीम की चयन का 24 फरवरी को होगा ट्रायल: डा....

जिला अंडर-23 टीम की चयन का 24 फरवरी को होगा ट्रायल: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एचडीसीए सचिव डा. घई ने बताया कि पंजाब इंडर डिस्टिक अंडर-23 टूर्नामैंट में भाग लेने वाली जिला होशियारपुर क्रिकेट टीम का चयन 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे स्थानीय एचडीसीए मैदान रेलवे मंडी में होगा। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर जिले से संबंधित खिलाड़ियों जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2025 तक 23 साल से कम होनी चाहिए।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि इस ट्रायल में चुने हुए खिलाड़ियों का 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों के अभ्यास मैच होंगे। उन्होंनें बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना जन्मप्रमाण का सर्टिफिकेट साथ लेकर आएंगे। उन्होंनें कहा कि और जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला कोच दलजीत सिंह से संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here