Saturday, October 24, 2026
Home Latest राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 समाप्त

राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 समाप्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय पी.ए.पी परिसर के खेल-सह-प्रशिक्षण ग्राउंड में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 के समापन समारोह में अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस , राज्य सशस्त्र पुलिस पंजाब, एफएफ फारूकी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप इवेंट इक्वेस्ट्रियन टीम में द्रुवा टीम ने 134.5 अंक हासिल किए और पहले स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि 61 कैल्वरी (आर्मी) टीम ने 133.5 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर रजत पदक प्राप्त किया।असम राइफल टीम ने 132 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। घुड़सवारी चैंपियनशिप में ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ टीम असम राइफल टीम पहले स्थान पर रही और स्वर्ण पदक जीता। जबकि दूसरे स्थान पर द्रुवा की टीम और तीसरे स्थान पर भारतीय नौसेना की टीम रही।इस चैंपियनशिप में बेस्ट राइडर ओवरऑल का खिताब असम राइफल टीम के डब्लू लमाटे ने अपने घोड़े मनारको के साथ जीता। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 में भाग लेने वाली टीमों के घुड़सवारी खिलाड़ियों के भव्य मार्च पास्ट को सलामी दी।

Advertisements

इसके बाद डीआइजी प्रशासन पीएपी इंद्रबीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और निर्णायकों का धन्यवाद किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय घुड़सवारी हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि फेडरेशन नई दिल्ली ने हमें घुड़सवारी चैंपियनशिप आयोजित करने का मौका दिया। इस चैंपियनशिप में जहां घुड़सवारों और घोड़ों की ताकत एक साथ देखने को मिली वहीं इन खेलों में सहयोग का शिष्टाचार भी देखने को मिला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की। इस अवसर पर नवजोत सिंह माहल कमांडेंट 80 बटालियन पीएपी, गुरतेजिंदर सिंह कमांडेंट 7वीं बटालियन, जगमोहन सिंह कमांडेंट पी.आर.टी.सी. जहानखेला भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here