Monday, October 26, 2026
Home Latest पहले सरब भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 की तैयारी पूरी: इंदरबीर

पहले सरब भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 की तैयारी पूरी: इंदरबीर

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस के खेल सचिव नवजोत सिंह महल ने कहा कि पहला अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 3 मार्च 2025 से 6 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर का औपचारिक उद्घाटन तीन मार्च को राज्य सशस्त्र पुलिस एम.एफ. फारूकी द्वारा किया जाएगा। श्री महल ने आगे बताया कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 के तहत कबड्डी, जिमनास्टिक और खो-खो की खेल प्रतियोगिताएं पीएपी मुख्यालय, जालंधर में और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में आयोजित की जा रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इन खेलों में देशभर की 30 पुलिस बल टीमों के लगभग 2000 खिलाड़ी/अधिकारी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि पी.ए.पी मुख्यालय जालंधर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करवाई जा रही इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए डी.आई.जी. प्रशासन पीएपी इंद्रबीर सिंह की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह द्वारा आज एक बैठक भी की गई, जिसमें आई टीमों का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here