Tuesday, October 27, 2026
Home Latest सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए पुलिस, परिवहन, हाईवे और स्वास्थ्य विभाग...

सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए पुलिस, परिवहन, हाईवे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एन.आई.सी. जालंधर ने पुलिस, ट्रांसपोर्ट, राजमार्ग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस/ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (आई.आर.ए.डी./ई.डी.ए.आर.) पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। आर.टी.ओ. जालंधर बलबीर राज सिंह, ए.सी.पी ट्रैफिक जालंधर सिटी महेश सैनी, डी.एस.पी ट्रैफिक जालंधर ग्रामीण मनजीत सिंह, डी.आई.ओ. रणजीत सिंह की अध्यक्षता में ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया।आर.टी.ओ बलबीर राज सिंह ने कहा कि आई.आर.ए.डी.प्रोजेक्ट परियोजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

Advertisements

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में एक सटीक और सुसंगत डेटा संग्रह प्रणाली स्थापित करने की आवश्यकता को देखते हुए, आई.आर.ए.डी. मोबाइल और वेब एप्लिकेशन विकसित की गई है। सेशन का संचालन जिला रोलआउट मैनेजर मुकेश मल्होत्रा ​​ने किया। भाग लेने वाले विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर ए.टी.ओ विशाल गोयल, ए.डी.आई.ओ. सुमन कल्याणी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here