
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रैस ब्यान द्वारा बताया कि रोटरी क्लब की ओर से होटल फाईन-डाइनिंग होशियारपुर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस समागम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान विजय कुमार ने की। इस समागम में क्लब के सहायक गर्वनर भूपिंदर बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुये, जिसमें रोटरी क्लब के मैंबर रोटेरियन कुलदीप सिंह पत्ती को पंजाब सरकार की ओर से ’’स्टेट अवार्ड’’ मिलने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य मेहमान भूपिंदर कुमार तथा क्लब के प्रधान विजय कुमार ने कुलदीप सिंह पत्ती को स्टेट अवार्ड मिलने पर बधाई दी तथा उनके द्वारा किये जा रहे समाज भलाई के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर हर्षविंदर सिंह, राजन सैनी, सचिव अमनदीप सिंह, जरनैल सिंह धीर प्रोजैक्ट डायरैक्टर, नरेश कुमार हांडा ने भी अपने विचार पेश किये। इस अवसर पर विश्व बंधू, नरेश कुमार साबा, राजन सैनी, विजय कुमार पुरानी बस्सी के इलावा क्लब के अन्य मैंबर उपस्थित थे।












