मुख्यमंत्री मान, गर्वनर पुरोहित से उलझना बन्द करके बाढ़ पीड़ितों की ओर ध्यान दें: बाली 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी की मीटिंग में ज़िला प्रधान कर्मवीर बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत मान, गर्वनर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से उलझना बन्द करके पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की ओर ध्यान दें। बाढ़ के कारण जिन किसानों का भारी नुक्सान हुआ है उन्हें तुरन्त मुआवज़ा दिया जाये। जो लोग पानी के कारण घर छोड़कर बाहर आ गये हैं उनकी रोटी पानी का प्रबन्ध किया जाये।

Advertisements

जिनके घर गिर गये हैं उन्हें राहत दी जाये। जनता अब राजनीतिज्ञों पर विश्वास नही करती यह सब ज़ुबानी दिलासा देकर फोटो खिंचवा कर सिवाये अखबारों में रहने के कुछ नही कर रहे। जनता प्राधिकरण की सचिव कम सी.जे.एम. अपराजिता जोशी पर ज्यादा विश्वास करती है वो समर्पित होकर कम कर रही हैं और जनता की सहायता कर रही है।

मुख्यमंत्री पंजाब भगवन्त मान समय की नजाकत को समझें तथा प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ पीड़ितों को देखें, बेकार की उलझनों से कड़वाहट पैदा करने में समय बरबाद करने के सिवाय कुछ मिलने वाला नहीं जनता के लिए कुछ करें। जनता को नुक्सान की भरपाई करके राहत प्रदान करे। केन्द्र द्वारा दी राहत की जनता तारीफ कर रही है। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया, निर्मल सिंह, गुड्डु सिंह, हरिमित्र, बलविन्दर कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here