Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur नव वर्ष पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में श्री सुखमनी साहिब जी का...

नव वर्ष पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ, शांति व सद्भाव की कामना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नव वर्ष के पावन अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय होशियारपुर की ओर से जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से करवाया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य नव वर्ष की शुभ शुरुआत करते हुए जिले में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना करना था।

Advertisements

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में शीश नवाया और जिले की प्रगति, आपसी भाईचारे तथा नागरिकों के सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर (सामान्य) परमप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सुपरिडेंट सुखविंदर सिंह ने कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि नव वर्ष हमें नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की भलाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर सुपरिडेंट बलकार सिंह, दीपक त्रेहन, विक्रम आदिया, नरिंदर कुमार, साहिल मेहता, नीतीश कुमार सहित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here