
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के गांव शीहां दौद में दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा अगवा किए गए सात साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है तथा इस दौरान पुलिस ने अगवाकारों का एनकाउंटर किया, जिसमें एक अगवाकारी के घायल होने का समाचार है।

जानकारी अनुसार अगवाकारियों का पटियाला नाभा मार्ग पर गांव मंडोर के समीप एनकाउंटर हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों तरफ से करीब 25 से 30 गोलियां फाटर हुईं। जिसमें मुख्य अगवाकारी को पुलिस ने ढेर कर दिया और उसका साथी घायल हो गया।
भवकीरत सिंह पुत्र रणवीर सिंह अपने घर के बरामदे में खेल रहा था कि सायं 6-साढे 6 बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो अगवाकारी उसे उठा कर ले गए।
भवकीरत के दादा गुरजंट सिंह के शोर मचाने पर गांव निवासियों ने उनका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन अगवाकारी भागने में सफल हो गए। इसके बाद पुलिस ने अगवाकारियों को ढूंढकर पटियाला में उनका एनकाउंटर किया, जिसमें एक अगवाकारी की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है।












