Friday, October 23, 2026
Home Latest अंडर-23 महिला क्रिकेट में सुरभी व ममता के शानदार प्रदर्शन से पंजाब...

अंडर-23 महिला क्रिकेट में सुरभी व ममता के शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने प्री-क्वार्टर में किया प्रवेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पीसीआई द्वारा पांडिचेरी में करवाई जा रही अंडर-23 महिला क्रिकेट लीग टूर्नामैंट में पंजाब की टीम ने अपने अंतिम मैच में सुरभी व ममता की शानदार गेंदबाजी, मिनाक्षी महाजन, ज्योति यादव, अलिशा व अंकशिता की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर में प्रवेश किया। इसी जीत के साथ ही पंजाब ने अपने पूल के लीग मैचों में प्रथम स्थान अर्जित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisements

प्री-क्वार्टर में उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर पूल में किया टाप

पंजाब की यह महिला क्रिकेट टीम 17 मार्च को आई कोन क्रिकेट ग्राउंड मोहाली में अपना नॉकआउट मैच खेलेगी। पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना व संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने टीम को जीत की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here