Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सुतैहरी रोड को पुनः बनाया एवं बरम ठीक कर पानी निकासी का...

सुतैहरी रोड को पुनः बनाया एवं बरम ठीक कर पानी निकासी का प्रबंध किया जाएः मक्खन सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष ठाकुर मक्खन सिंह ने सरकार, हलका विधायक एवं लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि शहर के मध्य मुख्य मार्ग सुतैहरी रोड की खस्ताहालत को सुधारने के लिए इसे पुनः बनवाया जाए। इसके साथ ही इसके बरम भी ठीक किए जाएं एवं उनमें बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपें डाली जाएं ताकि इस मार्ग पर यातायात सुगम हो सके।

Advertisements

ठाकुर मक्खन सिंह ने कहा कि पिछले काफी साल पहले बनी इस सड़क की मौजूदा समय में सरकारी कालेज चौक, प्रेमगढ़ मोड़ से लेकर सैशन चौक तक काफी खराब हो चुकी है। इसके अलावा इसके बरम भी ठीक न होने के चलते कई दुकानदारों द्वारा अपनी थड़ियां ऊंची नीची बनाकर पानी निकासी को बाधित करके रखा है, जिस कारण थोड़ी सी बरसात में यहां से पैदल गुजरना दूभर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इसके हल के लिए सड़क की दोनों तरफ पाइपें डाली जाएं, जिन्हें प्रभात चौक पर बने नाले के साथ जोड़कर पानी निकाली का हल किया जाए और आसपास के दुकानदारों को भी सख्त ताड़ना की जाए कि वह पानी निकासी में किसी भी तरह का अवरोध पैदा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक जिम्पा एवं जिलाधीश से भेंट करके मांग पत्र भी सौंपेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here