Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब आफ की ओर से सिवल हस्पताल में मनाया गया अन्नपूर्णा...

रोटरी क्लब आफ की ओर से सिवल हस्पताल में मनाया गया अन्नपूर्णा दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लबकी ओर से प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने वर्ष 2025-2026 की शुरूआत मानवता की सेवा के लिए पहले प्रोजेक्ट अन्नपर्णा देवी माँ के नाम पर 150 मरीजों और उनके रिश्तेदारों में भोजन बांटकर की। इस अवसर पर सिनियर मैडीकल अधिकारी मैडम स्वाती ने विशेष रूप में आकर इस लंगर की शुरूआत की और कहा कि रोटरी जो मानवता की सेवा कर रही है वह काबीले तारीफ है। इस प्रोजैक्ट में बल-बल सेवा सोसाईटी, प्रोजैक्ट चेयरमैन योगेश चंद्र और रोटेरीयन  लप्पी आहलूवालीया का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष अधिक-से-अधिक जरूरतमंद विधियार्थीयों और विधवायों की मदद की जाएगी। इस के अतिरिक्त पेड़-पौधे लगाए जाएगें। इस अवसर पर प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया, योगेश चंद्र, राजिंदर मोदगिल, लैप्पी आहलूवालीया, सुमन नैय्यर,जसविंदर बावा, डा. स्वाती इत्यादि उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here