रिंग सैरामनी में भाग लेनी आई महिला का पर्स किया गायब, पुलिस जांच में जुटी

unknown-ladies-stolen-purse-Nri-lady-function-Hoshiarpur.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शिमला पहाड़ी के समीप स्थित एक होटल में आयोजित रिंग सैरामनी कार्यक्रम में भाग लेने आई महिला का पर्स नौसरबाज महिलाएं ले उड़ी। इसका पता उसे तब चला जब उसने पर्स से कुछ वस्तु निकालने के लिए पर्स ढूंढना शुरु किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही होटल पहुंच कर सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालनी शुरु कर दी थी तथा इस दौरान कैमरे में कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाएं व युवतियां दिखी, जिनके बारे में पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार संदीप कौर पुत्री निर्मल सिंह निवासी इंदिरा कालोनी, होशियारपुर ने बताया कि वह शिमला पहाड़ी के समीप स्थित एक होटल में रिंग सैरामनी में भाग लेनी पहुंची थी। इसी दौरान जब उसने अपने पर्स से कुछ वस्तु निकालने के लिए देखा तो उसका पर्स उसके पास नहीं था।

 

कार्यक्रम दौरान उसने कई लोगों से पर्स संबंधी पूछा मगर वह कहीं नहीं मिला। उसने बताया कि पर्स में एक चैकबुक, एक एफ.डी. तथा करीब 21 हजार रुपये भारतीय एवं करीब 500 डालर कैश के अलावा कुछ अन्य जरुरी कागजात थे। सूचना मिलने पर होटल पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालनी शुरु की। इस दौरान कैमरे में कुछ अज्ञात महिलाएं एवं युवतियां दिखी, जिनके बारे में परिजनों ने अनभिज्ञता जताई कि वह इन महिलाओं को नहीं जानते व न ही उन्होंने उन्हें कार्यक्रम में बुलाया था। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु करके महिलाओं की तलाश शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here