
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के डीसी निवास के समक्ष सायं करीब 6.30 बजे अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रही महिला की चेन झपट कर लुटेरे फरार हो गए। जानकारी देते हुए मधु शर्मा निवासी सैफरन सिटी ने बताया कि वह सायं करीब 6.30 बजे अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रही थी, कि जैसे ही वह डीसी निवासी के समक्ष पहुंचे तो दो झपटमार उनकी गले की चैन खींच कर फरार हो गए। पहले वह मदद के लिए डीसी निवास का दरवाजा खटखटाने लगी लेकिन वहां से कोई नहीं निकला। जबकि डीसी निवास में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते है।

इसके बाद डीसी निवास के सामने एक घर से बुजुर्ग उनकी मदद के लिए आगे आए, जोकि चब्बेवाल में तैनात डीएसपी के पिता थे, ने उनकी मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लूटेरों की संदिग्ध फुटेज के माध्यम से जांच शुरू कर दी थी। वारदात के बाद मधु काफी डर गई थी तथा जानकारी मिलने पर इनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।












