Monday, October 26, 2026
Home Latest कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए...

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए सहायक व्यवसाय अपनाने का किया आह्वान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज यहां लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में बागवानी विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय मधुमक्खी पालन सैमिनार में भाग लेते हुए किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि सहायता व्यवसाय अपनाने को कहा। किसानों को कृषि विविधीकरण के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार हर पहलू पर किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है और किसानों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक होने और कृषि सहायता व्यवसायों के साथ-साथ फसल विविधीकरण अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकालकर बागवानी विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि किसान अपनी आय बढ़ाकर और अधिक समृद्ध हो सकें। श्री भगत ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जहां पंजाब का आलू बीज पूरे देश में सप्लाई किया जाता है, वहीं शहद उत्पादन में राज्य पूरे देश में अग्रणी है। उन्होंने किसानों को मधुमक्खी पालन व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस माध्यम से किसान शहद उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकते है और मधुमक्खी पालन के माध्यम से उपज भी बढ़ा सकते हैं।

Advertisements

उन्होंने किसानों से कृषि सहायता व्यवसाय अपनाने की अपील की तथा विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पहले अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अपर्णा एम.बी. किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर बागवानी जालंधर डा. नरेंद्र पाल कलसी, मुख्य कृषि अधिकारी डा. रणधीर सिंह ठाकुर, सहायक निदेशक बागवानी जालंधर डा. दलजीत सिंह गिल और डा. सुखबीर सिंह, डा. हरविंदर सिंह कीटविज्ञानी के.वी.के नूरमहल, डा. गुरजीत सिंह, कीटविज्ञानी, डा. गुरप्रीत सिंह, पैथोलॉजिस्ट, डा. शैली संधू कीटविज्ञानी, सतविंदर सिंह पंजाब एग्रो, डा. गुरप्रीत सिंह (कृषि अधिकारी विपणन) इंजीनियर, लुपिंदर कुमार सब डिवीजन भूमि रक्षा अधिकारी आदि विशेषज्ञों ने मधुमक्खी पालन सहित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी सांझा की।

इस अवसर पर डा. त्रिपत कुमार, उद्यान विकास अधिकारी। डा. दमनदीप सिंह बागवानी विकास अधिकारी, डा. जोबनप्रीत सिंह बागवानी विकास अधिकारी भी उपस्थित थे। पंजाब के प्रमुख मधुमक्खी पालकों सरवन सिंह चंदी और स्वामी मंतेश्रा नंद नूरमहल ने किसानों के समूह के साथ अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर, सैमिनार के भाग के रूप में, 21 मार्च को प्रख्यात मधुमक्खी पालक के फार्म का एक विशेष क्षेत्र दौरा आयोजित किया जाएगा। इस सैमिनार के अवसर पर किसानों के लिए उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं अथवा सामग्रियों के संबंध में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में रक्तदान कैम्प में भी पहुंचे, जहां उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि रक्तदान महादान है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि इससे किसी का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य डा. जगरूप सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here