Saturday, October 24, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दीहै। श्री मोदी ने बिहार की समृद्ध विरासत, भारतीय इतिहास में इसके योगदान और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में  राज्य के लोगों की अथक भावना की सराहना की।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here