Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh अभियान के तहत अब तक हेरोइन, अफीम गांजा, भुक्की सहित करीब 2100...

अभियान के तहत अब तक हेरोइन, अफीम गांजा, भुक्की सहित करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ की सफलता के बारे में बताया और 24 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। मंगलवार को अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह और तरूणप्रीत सिंह सोंध के साथ इस मुहिम से संबंधित पंजाब भवन चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अमन अरोड़ा ने बताया कि ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। लोग भी इस मुहिम के लिए पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं और खुलकर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस द्वारा यह अभियान बेहद कुशलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अब तक हेरोइन, अफीम गांजा चरस समेत करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और उससे संबंधित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में नगद भी बरामद हुए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 2248 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 3957 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत करीब 7.65 लाख नशीली दवाओं की गोलियां, 1.25 किलो आइस, करीब 500 नकली शराब की बोतलें, 7 किलो नशीली पाउडर और 300 से ज्यादा इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 44 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 49 लोग घायल हुए हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की हुई है। इसके लिए ड्रग आपूर्ति और मांग दोनों स्तर पर काम किया जा रहा है। पुलिस नशा आपूर्ति चेन को तोड़ रही है और स्वास्थ्य विभाग नशे से पीड़ित व्यक्तियों का उचित इलाज कर मांग को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि कारवाई को देखते हुए मुझे पूरा भरोसा है जल्द ही पंजाब पूरी तरह नशामुक्त बनेगा। अरोड़ा ने पंजाब के पंचों-सरपंचों और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सरकार का साथ दें और नशा तस्करी से जुड़े लोगों को किसी भी तरह का कोई सहयोग न करें।

नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सपोर्ट ग्रुप बनाए जा रहे हैं, फिर उन्हें रोजगार देने के लिए स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कराए जाएंगे-स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हम तीन स्तर पर काम रहे हैं। सूखे नशे से पीड़ित लोगों को ओरल मेडिकेशन के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्रों में पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। दूसरा, नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सपोर्ट ग्रुप बनाए जा रहे हैं, ताकि उनके लिए उचित कदम उठाए जा सके और किसी भी तरह की एमरजेंसी में उनकी मदद की जा सके। उसके बाद तीसरे चरण में उन्हें रोजगार देने के लिए स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार का यूथ वेलफेयर और स्किल डेवलपमेंट विभाग भी हमारे साथ मिलकर काम कर रहा है।

सरकार का फोकस भारी संख्या में रोजगार पैदा पर भी है ताकि नौजवानों का ध्यान फिर से नशा की तरफ न जाए-मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध 

केबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने कहा कि नशे को खत्म करने के साथ साथ सरकार का फोकस बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करने पर भी है, ताकि नौजवानों का ध्यान फिर से नशा की तरफ न जाए। उन्होंने कहा कि नशा के बड़े पैमाने पर फैलने का एक बड़ा कारण बेरोजगारी भी है। उन्होंने खन्ना के एक कंपनी का उदाहरण दिया जिसने काफी संख्या में नौकरी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here