Friday, October 23, 2026
Home Latest अमेरिकी कंपनी ने भारत के तेजस के लिए इंजन की आपूर्ति की...

अमेरिकी कंपनी ने भारत के तेजस के लिए इंजन की आपूर्ति की शुरू

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी ने इंजन की सप्लाई शुरू कर दी है।  अमेरिका की दिग्गज रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस ने कहा कि उसने तेजस लाइट कॉम्बैट जेट कार्यक्रम के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 99 एफ-404 विमान इंजनों में से पहला इंजन दे दिया है। इन विमानों की आपूर्ति पिछले साल मार्च में शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक एक भी विमान की आपूर्ति नहीं हुई है।

Advertisements

अमेरिकी कंपनी की ओर से एफ404-आईएन20 इंजन की आपूर्ति शुरू होने से एचएएल को भारतीय वायुसेना को विमानों की अपूर्ति शुरू करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जीई एयरोस्पेस के एफ404 को सबसे प्रभावी विमान इंजनों में से एक माना जाता है और यह दुनियाभर के हजारों लड़ाकू विमानों को ताकत प्रदान कर रहा है। जीई एयरोस्पेस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने मूल्यवान ग्राहक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एमके 1ए फाइटर जेट के लिए 99 एफ404-आईएन20 इंजनों में से पहला इंजन देकर उत्साहित थे।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here