
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में यात्रियों से भरी एक बस बनिहाल-काजीगुंड नायुग सुरंग में हादसे का शिकार हो गई। हादसे दौरान 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही थी और बस काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई।


हादसे दौरान बस में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे दौरान घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उनका ईलाज़ करवाया गया।











