Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur यंग खालसा ग्रुप की ओर से गुरूद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड होशियारपुर...

यंग खालसा ग्रुप की ओर से गुरूद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड होशियारपुर में की गई मीटिंग

होशियारपुर (द (द स्टैलर न्यूज़)। इस अवसर पर बोलते हुये यंग खालसा ग्रुप के प्रधान इंजी. जगजीत सिंह बत्तरा ने बताया कि यंग खालसा ग्रुप रजि. की ओर से वैसाखी दिवस को मुख्य रखते हुये गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, रेलवे रोड होशियारपुर में वैसाखी वाले दिन 13 अप्रैल, दिन रविवार को मरीज़ों के खून के टैस्ट फ्री किये जायेगे। इसके इलावा डेंगू से बचाव के लिये दवाई मुफ्त में वितरित की जायेगी इसलिये सभी को विनती है कि इस कैम्प का लाभ उठाओ तथा जिन्होंने भी कोई खून के टैस्ट करवाने हैं वो इस अवसर पर पहुंचकर फायदा ले सकते हैं, संस्था हमेशा ही सेवा करने में आगे रहती है।

Advertisements

इस अवसर पर आने वाले दिनों में एक गरीब ज़रूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिये भी विचार किया गया तथा चल रही सेवाओं सम्बन्धी सभी मैंबरों ने अपने-अपने विचार पेश किये। डा. हरजिन्दर सिंह ओबराये ने संगतों को यंग खालसा ग्रुप को माईक सेवा देने के लिये विनती की तांकि यह नौजवान अधिक से अधिक भलाई के कार्य कर सकें। इस अवसर पर हरजिन्दर सिंह ओबराये, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह, कुलवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, मनुरीत, राजविन्दर कौर, तनु आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here