खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 6 घायल, एक गंभीर

acci

होशियारपुर। होशियारपुर के मुकेरियां में जम्मू से आते समय गांव खानपुर के समीप पी.आर.टी.सी. (पी.बी.13, ए.एल.-9847) की बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के साथ पीछे से टकरा गई। इस टक्कर में बस कंडक्टर सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां दाखिल करवाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पठानकोट एवं जालंधर के अस्पतालों में रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा अन्य सवारियों के लिए बस का प्रबंध करके उन्हें उनके गणतव्य की तरफ भेजा।

Advertisements

acci1

घायलों में मधुबाला पत्नी अशोक कुमार निवासी जम्मू, पारक देवी पत्नी सतीश कुमार निवासी जम्मू, हरजिंदर सिंह पुत्र लेख सिंह निवासी संगरुर, प्रदुमन पुत्र राजेश सिंह निवासी जालंधर, भक्ति देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी जालंधर व कंडक्टर रजिंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

acci2

acci3

acci4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here