Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur श्री दशमेश अकादमी के विद्यार्थियों ने दसवीं परीक्षा परिणाम में फहराया परचम

श्री दशमेश अकादमी के विद्यार्थियों ने दसवीं परीक्षा परिणाम में फहराया परचम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री दशमेश अकादमी होशियारपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। श्री दशमेश अकादमी के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत व 10 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत अंक लेकर अकादमी व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। दसवीं कक्षा की दिव्या ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर मैरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इस मौके पर अमृतप्रीत कौर ने 95 प्रतिशत, हरप्रीत कौर ने 95 प्रतिशत, जसमीन ने 92.4 प्रतिशत, प्रीतपाल ने 92.2 प्रतिशत, सौरव कटारिया ने 92.4 प्रतिशत, बंधन दीप ने 92.8 प्रतिशत और 10 अन्य विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

Advertisements

इस मौके पर दसवीं सीबीएसई में सिमरन कौर ने 95 प्रतिशत, गुनरतन ने 94.6 प्रतिशत, हरकीरत सिंह ने 91.8 प्रतिशत, सानिया ओहरी ने 90 प्रतिशत, हरमीत सिंह ने 89 प्रतिशत, हर्ष दत ने 88 प्रतिशत और अन्य 5 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस मौके पर श्री दशमेश अकादमी के एमडी प्रो. हरप्रीत सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसका श्रेय उन्होंने बच्चों के अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा की लगन व मेहनत को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here