Monday, October 12, 2026
Home Crime गांव स्लेरन में लोगों ने काबू किया बैटरी चोर, किया पुलिस के...

गांव स्लेरन में लोगों ने काबू किया बैटरी चोर, किया पुलिस के हवाले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव स्लेरन में पिछले कई दिनों से सोलर पैनक की बैटरियां चोरी हो रही थीं तथा इसके चलते गांव निवासियों में काफी रोष था और वह चोर की तलाश में जुटे हुए थे। उन्हें उस समय सफलता मिली जब लोगों ने बैटरी चोरी कर रहे एक युवक को काबू किया।

Advertisements

गांव के पूर्व सरपंच एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि बैटरियां चुराने वाला गांव का ही निवासी निकला है और अब यह पता किया जा रहा है कि उसके और कितने साथी हैं। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here