Sunday, October 25, 2026
Home International PM Modi श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित

PM Modi श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीती शाम कोलंबो पहुंचे। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर पहुंचे। पीएम मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ विशेष मित्रता निभाई हो।

Advertisements

श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है। यह श्रीलंका और भारत के बीच गहरी मित्रता और साझा मूल्यों को दर्शाता है। यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि भारत सिर्फ एक पड़ोसी नहीं, बल्कि “सच्चा मित्र” है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नयी दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here