Thursday, October 22, 2026
Home Himachal सुजानपुर की तर्ज पर टौणी देवी कस्बे को संवारेंगे, लगेगी मास्ट लाइटें, टौणी...

सुजानपुर की तर्ज पर टौणी देवी कस्बे को संवारेंगे, लगेगी मास्ट लाइटें, टौणी देवी मंदिर का बनेगा बड़ा गेट: कैप्टन रणजीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा है कि सुजानपुर की तर्ज पर ही टौणी देवी कस्बे को संवारेंगे। चौकों पर  मास्ट लाइटें लगाई जाएगी तथा टौणी देवी माता मंदिर का एतिहासिक  बड़ा गेट बनाया जाएगा। कैप्टन रणजीत शनिवार को टौणी देवी मंदिर परिसर से मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार ऐतिहासिक  सुजानपुर  नगर को भव्यता प्रदान की गई है , ठीक उसी प्रकार टौणी देवी कस्बे को भी निखारेंगे। इसके लिए उन्होंने कई योजनाएं बनाई है। इसके अतिरिक्त सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के उहल, कक्कड़, जंगलबेरी , कोट , पटलादर  कस्बों के विकास के लिए भी अलग से योजना तैयार की गई है। क्षेत्र में नई सड़कों और पुलों के लिए कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र पर बहुत कृपा है और जो काम पिछले 15 साल में नहीं उन्हें एक साल में शुरू कर दिया गया है।

Advertisements

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दे नहीं है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने की कोशिश की गई है। इस मौके पर मंदिर कमेटी टौणी देवी ने प्रधान सरवन कुमार के नेतृत्व में विधायक कैप्टन रणजीत का स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में माथा टेक सर्व कल्याण की कामना की। मंदिर कमेटी की ओर से एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसपर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here