Thursday, October 22, 2026
Home Himachal टौणी देवी में 15 दिन में खाली होगी एनएच की जमीन, 7...

टौणी देवी में 15 दिन में खाली होगी एनएच की जमीन, 7 दिन में बहाल होगा तहसील कार्यालय को जोड़ने वाला रास्ता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नेशनल हाइवे नंबर तीन हमीरपुर से मंडी पर मुआवजा मिलने के बावजूद जमीन खाली न करने वालों पर अब प्रशासन सख्ती से कार्यवाही करेगा। अस्पताल चौक पर कई विवादों की शिकायत मिलने पर  तहसीलदार टौणी देवी सौरभ धीमान ने स्वयं मौके पर जाकर अपने अधिकार क्षेत्र में विवादों का अवलोकन किया। इसी कड़ी में टौणी देवी  तहसील कार्यालय को जोड़ने संपर्क मार्ग  को एक भूस्वामी द्वारा खोदने की शिकायत मिलने के बाद नेशनल  हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मिलकर तहसीलदार सौरभ धीमान और भूस्वामी के साथ मिलकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया। सौरभ धीमान ने बताया कि मौके पर निर्णय लिया गया कि कुछ कटाई के बाद एक सप्ताह के भीतर सड़क को फिर से जोड़ दिया जाएगा।

Advertisements

तहसीलदार सौरभ धीमान ने बताया कि अस्पताल चौक पर उन स्थानों का भी अवलोकन किया गया  जहां  इमारतों को ध्वस्त नहीं किया गया है। इन भूस्वामियों को  मुआवजा दिए जाने के बावजूद हाईवे के लिए रुकावट पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि  स्थिति का आकलन करने के बाद, संबंधित पक्षों को ध्वस्तीकरण आदेश का पालन करने के लिए लिखित रूप से 15 दिन का नोटिस  दिया गया। इस बारे उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here