Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal 16 को वीरेंद्र कंवर और 17 को राजेंद्र गर्ग होंगे मुख्य अतिथि

16 को वीरेंद्र कंवर और 17 को राजेंद्र गर्ग होंगे मुख्य अतिथि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर में 15 से 18 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 16 मार्च को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वीरेंद्र कंवर बुधवार 16 मार्च को ऊना जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को करीब चार बजे सुजानपुर पहुंचेंगे।

Advertisements

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि 17 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होली उत्सव का विधिवत समापन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here