
जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। रामनवमी के उपलक्ष्य में कंडी के ऐतिहासिक गांव जनौड़ी में क्षेत्र की शांति समृद्धि एवं स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री रमचरितमानस जी की अगवाई में प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में श्री राम परिवार,बाबा श्रवण नाथ जी, राधा कृष्ण जी, हनुमान जी,लव कुश,सहित विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं को भक्ती रस में सराबोर कर दिया। राम धुन “रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी”ने इलाका निवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मानो कंडी क्षेत्र अयोध्या ही बन चुका हो। इलाका निवासियों के सहयोग से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम हर हर महादेव के नारों से सारा वातावरण भक्ति रस में रम गया। इलाका निवासियों ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया व भगवान के स्वरूपों के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह शोभा यात्रा कस्बा जनौड़ी अड्डा से प्रारंभ हुई।

परों अड्डे से होते हुए बसी वजीद, बसी बाबू, हरियाना, कंग माई, भूंगा, दोसड़का, धूत कला, टेंट पाल, वा ढोलबाहा होते हुए वापस कस्बा जनौडी में पहुंचकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा का फूल वर्षा से स्वागत किया गया और जगह जगह पर इलाका निवासियों द्वारा विभिन्न पदार्थों के लंगर का आयोजन भी किया गया था। भारी संख्या में श्रद्धालु ट्राली, कार, जीप स्कूटर, मोटरसाइकिल ओर अपने वाहन ले कर राम नाम का गुणगान करते, जय श्री राम का नाद करते साथ चल रहे थे। इस अवसर पर युवराज ठाकुर, हरीश, भुपिंद्र सिंह, धर्मिंदर सिंह पैसू, रविन्द्र फौजी, आशीष, विट्टा, राजीव, राजेन्द्र ठाकुर, करनवीर, नरेंद्र शर्मा, दीपू, लोकपाल, संजीव ठाकुर, शशी, चंद्र गुप्त, अजमेर सिंह, विशाल प्रधान, संजय, जीत, रामा, जौली, संजू, वव्वू, शेर सिंह, सुमेर सिंह, अनिल, नीशू, मोनू, विक्की, हैप्पी, अशोक, दलवीर, रमेश, पाल सिंह, मनमोहन, शाम, अमरदीप, राहुल सरपंच, पम्मी, आदि उपस्थित थे।











