
बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। बठिंडा से 17.71 ग्राम हैरोइन सहित पकड़ी गई पंजाब पुलिस की कांस्टेबल अमनदीप कौर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी एसयूवी भी जब्त कर ली है। इसकी जानकारी इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुखचैन सिंह गिल द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल अमनदीप कौर चक्क फतेह सिंह वाला की रहने वाली है। उसे बर्खास्त कर दिया गया है। पहले वह मानसा में तैनात थी, लेकिन बाद में उसे बठिंडा के पुलिस लाइन्स में अटैच कर दिया गया था। इस संबंधी डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ पुलिस कर्मियों के ड्रग तस्करी में शामिल होने की शिकायतें मिल रही है। उन्होंनें बताया कि इसकी जांच की जा रही है।












