Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur गर्मियों से पहले ही बिजली कट्टों से लोगों में मची हाहाकार: तीक्ष्ण...

गर्मियों से पहले ही बिजली कट्टों से लोगों में मची हाहाकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब सरकार के मंत्री बेबुनियाद दावे करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि पंजाब में  बिजली   की कमी नहीं हैं। पंजाब के सभी लोगो को 24 घंटे फ्री बजली देने का वायदा अभी तक अधूरा पड़ा हैं। केवल कुछ ही लोग इस का लाभ उठा पा रहे हैं। मुरमत तथा मेन्टेन्स के बहाने आये दिन होशियारपुर में नित प्रति  बिजली  के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, जिस के कारण जनता में हाहाकार मची हुई हैं। बच्चों को पढ़ाई करने में मुश्किल हो रही हैं तथा गृहणियों के चलते कार्य मोके पर रूक जाते हैं उद्योग भी बिजली कट्टो से बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं।  

Advertisements

श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओ सतीश बावा, यशपाल शर्म, सुरिंदर पाल भट्टी, शिव कुमार काकू, दीक्षांत ठाकुर,बिट्टू  ने कहा कि अभी तो पूरी तरह से गर्मी का मौसम आया ही नहीं परन्तु पहले से इतने कट लगने शुरू हो गए हैं तो गर्मियों में लोगों का क्या हाल होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार से अपील है कि बिजली सप्लाई की दशा में सुधार किया जाए ताकि वायदे अनुसार 24 घंटे लोगों को बिजली की सप्लाई मिल सके।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here