Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur चुनाव ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाएगी...

चुनाव ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनावों में चुनावी ड्यूटी को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली रिहर्सल में गैर हाजिर रहे व कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले 71 कर्मचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने संबंधी प्रक्रिया शुरु हो गई है, जिस संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को पहले ही सिफारिश की जा चुकी है।

Advertisements

चुनाव स्टाफ गंभीरता व निष्पक्षता से निभाए चुनावी ड्यूटी,  सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब  व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में चुनाव सबसे अहम प्रक्रिया है, जिसके लिए सभी का सहयोग जरुरी है और ऐसे में ड्यूटी पर हाजिर न होना पूरी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव डालने वाली कोई भी कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में पारदर्शी व सुचारु तरीके से चुनाव करवाने में पोलिंग व काउंटिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिक है, इस लिए चुनाव ड्यूटी में लगा स्टाफ जिम्मेदारी और गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभाए।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 की टैस्टिंग रिपोर्ट सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों/लैब वाली ही योग्य मानी जाएगी। इसलिए जिस अधिकारी व कर्मचारी की कोविड रिपोर्ट पाजिटीव आती है, तो वह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों वाली रिपोर्ट से संबंधित अधिकारी को सौंपे। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट फेक पाई गई तो जहां संबंधित लैब का लाइसेंस रद्द कर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी वहीं जाली रिपोर्ट प्राप्त करने वाली कर्मचारी के खिलाफ भी एफ. आई.आर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राईवेट लैब की टैस्टिंग रिपोर्ट का मान्य नहीं माना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here