Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur जिला बार एसोसिएशन की हुई विशेष बैठक, एडवोकेट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

जिला बार एसोसिएशन की हुई विशेष बैठक, एडवोकेट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर की कार्यकारिणी समिति की एक विशेष बैठक श्री पलविंदर सिंह घुमन एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन पठानकोट द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय हड़ताल के आह्वान के मामले पर चर्चा की गई और विचार किया गया। डीबीए होशियारपुर की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से डीबीए पठानकोट द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर कामकाज ठप रखा गया व राजनीतिक हस्तक्षेप के तहत पुलिस स्टेशन सदर, पठानकोट में लखविंदर सिंह एडवोकेट और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने और एफआईआर दर्ज करने की निंदा की।

Advertisements

उन्होंने कहा पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य अभियंता जतिंदर सिंह भंगू ने अर्शदीप सिंह कलेर एडवोकेट (पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व उप महाधिवक्ता) को धमकी दी थी और जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर की कार्यकारी समिति द्वारा इसकी कड़ी निंदा की। इसके अलावा सर्वसम्मति से हमारे कानूनी बिरादरी के साथ खड़े होने का निर्णय लिया गया है।

इस पर एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी जनरल सचिव ने सरकार से अपील की एडवोकेट लखविंदर सिंह व उनके परिवार पर दर्ज झूठे मामले को जल्द से जल्द रद्द किया जाए व सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध करवाई की जाएं। उन्होनें कहा कि सरकार जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे व एडवोकेट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस मौके पर एडवोकेट विक्रम सिंह उप प्रधान,खुशबू मिश्रा,ईशान कौशल,मनिंदर कौर,पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह,नवीन जैरथ,मनिंदर पाल सिंह, वी के मैनन,नकुल देव ,गौरव कुमार, करण,पंकज ठाकुर,रोनित,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here