Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी...

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांचः अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हुए हमले की आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कड़ी निंदा की और घटना पर चिंता व्यक्त की। घटना के बाद अमन अरोड़ा ने मनोरंजन कालिया से फोन पर भी बात की। उनका हाल जाना और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

Advertisements

अपने एक बयान में अरोड़ा ने कहा कि मनोरंजन कालिया और पूरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह ड्रग माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई के कारण पैदा हुई कुछ असमाजिक तत्वों के भीतर पैदा हुई बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने घबराहट में एसा कायराना काम किया है, लेकिन वे बख्शे नहीं जाएंगे। सभी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। दोषियों को जल्द काबू करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here