Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने महज 12...

भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने महज 12 घंटों में सुलझाया मामला

चंडीगढ़/जलंधर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने पाक-आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल द्वारा घड़ी साज़िश के तहत भाजपा नेता के घर पर किए गए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाते हुए दो मुलज़िमों को महज 12 घंटों से भी कम समय में गिरफ़्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को यहां दी। स्पेशल डीजीपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तान की आई.एस.आई. द्वारा पंजाब में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने के लिए एक बड़ी साज़िश रची गई थी। इस साज़िश का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित आईएसआई-समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी का करीबी साथी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुलज़िमों के पाकिस्तान स्थित बाबर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ़ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के साथ संबंधों की भी तफ्तीश की जा रही है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, जिनके साथ आईजीपी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस टीमों ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए दोषियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी बरामद किया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को सेंट्रल टाउन जलंधर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर धमाका हुआ था। जलंधर कमिश्नरेट की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से नमूने और संबंधित सबूत एकत्र किए गए। इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) जलंधर धनप्रीत कौर ने कहा कि समुच्चे आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने और सभी साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ तालमेल करके मामले की जांच की जा रही है। सीपी जलंधर ने कहा कि इस संबंध में भारतीय बीएनएस की धाराएं 109, 324(3) और 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत जलंधर थाना डिवीजन नंबर 3 में एफआईआर नंबर 27 दिनांक 8/4/2025 दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here