Friday, October 23, 2026
Home International अमेरिका में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौ-त

अमेरिका में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौ-त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के मैनहट्टन में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। न्यूयॉर्क की हडसन नदी में यह हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच हुई है। हादसे के बाद  बचाव अभियान शुरू किया गया है।

Advertisements

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे के समय आसमान में बादल छाए हुए थे, हवा की गति लगभग 10 से 15 मील प्रति घंटे थी। हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने कहा कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के साथ काम कर रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here